लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर एक क्लिक पर चेक कर सकते हैं।
आईएएस में 180 पददेश की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में कुल 180 पद भरे जाएंगे। इनमें से 73 पद अनारक्षित, 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इस वर्ष आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा के लिए 150 पदों की घोषणा की गई है। इनमें से 60 पद अनारक्षित हैं, 23 एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
आईएफएस में 55 पद, अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी अच्छे अवसर
इस बार भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के तहत भारत की विदेश नीति और कूटनीति से जुड़े कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 23 अनारक्षित, 9 एससी, 5 एसटी, 13 ओबीसी और 5 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पद शामिल हैं।
अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में भी नियुक्तियांभारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, ग्रुप ए – 20 पद
भारतीय सिविल लेखा सेवा, ग्रुप ए – 25 पद
भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप ए – 24 पद
भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप ए – 37 पद
भारतीय राजस्व सेवा (आयकर), ग्रुप ए – 180 पद
भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), ग्रुप ए – 150 पद
दिल्ली, अंडमान और निकोबार पुलिस सेवा (दानिप्स), ग्रुप बी – 79 पद
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “UPSC सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024” लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें रोल नंबर की सूची दी गई होगी।
इसमें अपना रोल नंबर ध्यानपूर्वक जांचें।
इस फ़ाइल को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
The post first appeared on .
You may also like
आचार्य चाणक्य अनुसार स्त्रियों की यह 5 आदतें, बनती हैं मुसीबतों का कारण ι
अनिरुद्धाचार्य महाराज: एक प्रसिद्ध कथावाचक की पारिवारिक जिंदगी
दैनिक राशिफल : 06 राशियों के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है
इन्हे कभी ना लोटाये अपने घर से खाली हाथ, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल | जानिए… ι
सिद्धिविनायक मंदिर: मुंबई का प्रमुख धार्मिक स्थल