Next Story
Newszop

अमेरिका में बिजली की लाइन से जा टकराया विमान, उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में चार की मौत

Send Push
वॉशिंगटन: अमेरिका के इलिनोइस में एक छोटा विमान शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद ट्रिला के पास हुई, जब ये सिंगल इंजन विमान बिजली की लाइन से टकरा गया और जलता हुआ खेत में जाकर गिरा। हादसे का शिकार हुआ विमान सेसना C180G था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने बताया है चार लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।कोल्स काउंटी के कोरोनर एड श्नियर्स ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह हादसा ट्रिला के पास हुई, जहां अक्सर विमान दुर्घटनाएं नहीं होती हैं। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है, जब छोटे विमान से यात्रा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इसकी वज हाल के महीनों में कई विमान दुर्घटनाएं होना है। गवर्नर ने जताया दुखNTSB इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। NTSB की टीम दुर्घटनास्थल पर मौजूद है। वे दुर्घटना के कारणों की वजह जानने के लिए विमान के मलबे की जांच कर रहे हैं। टीम ने हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की है। हालांकि अभी हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है। टीम का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गवर्नर प्रित्जकर ने सोशल माीडिया पर कहा, 'कोल्स काउंटी से दुखद खबर आई है। सरकार इस विमान दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
Loving Newspoint? Download the app now