नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके मुर्शिदाबाद न जाने को लेकर निशाना साधा है। BJP ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी 'हिंदुओं से नफरत' करती हैं। भाजपा ने सीपीएम पर भी हमला बोला है। BJP का कहना है कि सीपीएम ने मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए दो लोगों को अपना कार्यकर्ता नहीं माना। बीजेपी के अनुसार, ऐसा इसलिए, क्योंकि वे 'हिंदू थे'। बीजेपी के पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर यह तल्ख टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था कि ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित इलाके में क्यों नहीं गईं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 'हिंदुओं से नफरत' करती हैं। 'मुसलमानों के साथ होता तो..'बता दें कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे। इस दौरान बंगाल में हिंसा भड़क गई। हिंसा में कम से कम तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले को लेकर संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर 'मुस्लिम भाइयों' के साथ ऐसा होता तो ममता बनर्जी जरूर आंदोलन करतीं और धरना देतीं। 'हरगोबिंद और चंदन होना मृतकों का दोष'उन्होंने आगे कहा, 'हिंसा में मारे गए लोग कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। न तो कम्युनिस्ट पार्टी और न ही ममता बनर्जी उन्हें अपना मान रही हैं। उनका एकमात्र दोष यह है कि उनके नाम हरगोबिंद और चंदन हैं।' बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद से BJP ममता बनर्जी पर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री ने भी ममता पर साधा निशानाउधर पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने वहां के निवासियों से भी बात की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक इलाके का दौरा नहीं किया है। मजूमदार ने सवाल किया, '10 दिन हो गए हैं, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं आईं। क्या उनकी प्रतिक्रिया वैसी ही होती अगर पीड़ित हिंदू समुदाय से नहीं होते?' मजूमदार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं।मजूमदार ने आगे कहा, 'जब सीएम इमामों से मिलती हैं, तो वह मुसलमानों से जमीन छीने जाने की बात करती हैं, लेकिन मुर्शिदाबाद में, किसे बेदखल किया गया है?' मजूमदार ने बनर्जी के नेतृत्व को 'पूरी तरह से विफल' बताया। उन्होंने कहा, 'पूरे बंगाल के लोगों में शर्म की भावना बढ़ रही है। वह यहां आकर कुछ सार्वजनिक विश्वास बहाल कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।'
You may also like
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है : गोविंद सिंह राजपूत
ये है भारत का सबसे अमीर किसान… हर साल करोड़ रुपये की करता है कमाई.. सिर्फ 5 एकड़ से शुरू की थी खेती ι
Pope Francis के बारे में ये बाते हैं चौंकाने वाली, नाइट क्लबों में बाउंसर से लेकर...
लड़की ने ऑनलाइन Order किए पैड्स, SWIGGY ने साथ में भेजी ऐसी चीज! देखकर हो जाएंगे हैरान ι
पोप फ्रांसिस का निधन: हॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि