Next Story
Newszop

Box Office: 'जाट' ने 'सिकंदर' को दी करारी मात पर 'केसरी: चैप्टर 2' के आगे लड़खड़ा गई सनी देओल की फिल्म

Send Push
सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर चुकी है, और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। 'गदर 2' जैसी सक्सेस बटोरने में नाकाम रही 'जाट' को अक्षय कुमार की 'केसरी: चैप्टर 2' से तगड़ी टक्कर मिली, पर किसी तरह यह अपने पैर जमाए हुए है और आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते में इसने 61.65 करोड़ का कलेक्शन किया, पर अब इसकी कमाई तेजी से गिर रही है। 10वें दिन 'जाट' की कमाई और गिरी, पर इसने 'सिकंदर' से ज्यादा कलेक्शन किया। अब आंकड़ा 70 करोड़ के आसपास है। पर गिरते कलेक्शन के बावजूद 'जाट' सलमान की 'सिकंदर' से ज्यादा मुनाफा कमा रही है। 'सिकंदर' का अब बोरिया-बिस्तर लगभग सिमटने वाला है। आइए बताते हैं कि सनी देओल और रणदीप हुड्डा की 'जाट' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, और कुल कलेक्शन कितना रहा। और 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। जहां 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपये है, वहीं 'सिकंदर' का 200 करोड़ रुपये है। 'जाट' कलेक्शन डे 10पहले हफ्ते में 61.65 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद 'जाट' ने जैसे ही दूसरे हफ्ते में एंट्री की, यह लड़खड़ा गई। दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई 3.61% गिर गई और 4 करोड़ कमाए थे। लेकिन शनिवार को इसे और तगड़ा झटका लगा। 'जाट' ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह 'जाट' ने देशभर में 10 दिनों में 69.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। 'केसरी: चैप्टर 2' से मिल रही टक्करवहीं, अक्षय कुमार की 'केसरी 2' से इसे तगड़ी टक्कर मिल रही है। जहां 'केसरी 2' ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि 'जाट' ने दूसरे दिन 7 करोड़ कमाए थे। 'जाट' वर्ल्डवाइड कलेक्शनवर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 'जाट' ने 9 दिनों में 88 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं विदेशी बाजार में सिर्फ 10.60 करोड़ ही कमा पाई है। 10वें दिन फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 15.21% रही। 'सिकंदर' कलेक्शन डे 21, 'जाट' दे रही टक्कर'जाट' बेशक अब लड़खड़ा रही है, पर यह 'सिकंदर' के सामने डटकर खड़ी है और मात दे दी है। 'सिकंदर' की बात करें, तो इसने 8वें दिन 4.75 करोड़ कमाए थे, और उसके बाद से इसकी कमाई धड़ाम हो गई। 10वें दिन इसने मात्र 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 'जाट' ने 10वें दिन इससे चार गुना ज्यादा कमाई की। 'सिकंदर' को अब बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे हो चुके हैं। इसने 21वें दिन मात्र 9 लाख रुपये कमाए। अब देशभर में इसका कुल कलेक्शन 110.04 करोड़ हुआ है।
Loving Newspoint? Download the app now