प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हम हमेशा वक्फ बिल के खिलाफ रहे हैं। वहीं, औरंगजेब और राणा सांगा विवाद के गहराने को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने इन मामलों को इतिहास में रहने देने की बात कही। भाजपा को भूमाफिया पार्टी बनने का दावा किया। वहीं, यूपी में दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर वे योगी सरकार को घेरते दिखे। उन्होंने बीजेपी को स्वामी विवेकानंद से सीखने की भी बात कही। अखिलेश ने कपड़ों की जगह विचार से योगी होने की बात कही। अखिलेश ने किया अटैकप्रयागराज में अखिलेश यादव का बड़ा हमला सामने आया है। उन्होंने वक्फ बिल और बीजेपी की नीतियों को देश के लिए खतरा करार दिया। रविवार को प्रयागराज में एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़ी बीजेपी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हम वक्फ बिल के खिलाफ हैं। बीजेपी सिर्फ छीनने की राजनीति करती है। जमीन हड़पने का आरोपअखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बौद्ध और जैन धर्मों के धार्मिक स्थलों की जमीनें भी हड़प ली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक भू-माफिया पार्टी बन चुकी है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जमीनों पर कब्जा करना है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रयागराज में भी बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जे किए गए होंगे, जिनका पर्दाफाश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इतिहास पर बहस की जरूरत नहींऔरंगजेब और राणा सांगा जैसे ऐतिहासिक चरित्रों को लेकर लगातार सपा विवादों में घिर रही है। अब इतिहास को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने दिया जाए। उन्होंने औरंगजेब विवाद पर किसी भी प्रकार की राजनीति से बचने की बात कही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास के नाम पर समाज में जहर घोलने से अच्छा है कि वर्तमान समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। कानून व्यवस्था पर उठाए सवालअखिलेश यादव इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। अखिलेश ने दावा किया कि दलित उत्पीड़न के मामलों में यूपी सबसे आगे है। प्रदेश में कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव ने बीजेपी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीखने की नसीहत दी। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम योगी पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि कोई वस्त्र से नहीं, विचारों से योगी बनता है।
You may also like
एनआईए ने नीमराणा होटल फायरिंग मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
शहर की व्यवस्था सुधारना पहली प्राथमिकता : नगर आयुक्त
विश्व पृथ्वी दिवस : हरित संगम में पर्यावरण संरक्षण पर मंथन, प्रदूषण मुक्त धरा का संकल्प
आज के युग की सबसे बड़ी समस्या तीन पी, इनसे हो सकती है तंत्रिका संबंधी समस्याएं: प्रो ओझा
जल गंगा संवर्धन अभियानः प्राथमिकता से हो रहे हैं जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य